नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- वाराणसी। जब तक खिलाड़ियों को सुरक्षित ट्रेनिंग का माहौल, खुला जिम और उचित मेडिकल सुविधा नहीं मिलेगी तब तक सपने पूरे कैसे होंगे? जिला वालीबॉल संघ के बैनर तले वॉलीबॉल खिलाड़ियों व संघ के पदाधिकारियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि वाराणसी में खेलों का हब बन रहे सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल ग्राउंड पत्थर का बना है। इसके कारण खिलाड़ियों को चोटों का खतरा बना रहता है। वॉलीबॉल ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को कूदने, ड्राइव लगाने और तेज मूवमेंट की आवश्यकता होती है। पत्थर का कोर्ट बिल्कुल अनुपयुक्त है। संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व सचिव सर्वेश पाण्डेय ने बताया कि आधुनिक खेल मानकों के अनुसार वॉलीबॉल ग्राउंड सिंथेटिक होना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को कूदने और गिरने पर चोटों को कम किया जा सकता है। नेशनल खिलाड़ी रि...