कन्नौज, मार्च 18 -- कन्नौज। शहर में खेल मैदान के अभाव में प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। एक स्टेडियम है भी तो शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर है। जरूरी सामान और मैदान मिले तो हम भी अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा दें। यह बातें आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से चर्चा के दौरान फुटबॉल खिलाड़ियों ने कहीं। सभी ने एकसुर में कहा कि प्रशासन से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। शहर के 50 किमी दूर खेलने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन खेल के प्रति उदासीन है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान नहीं होने से खेल प्रतिभाएं दबकर रह गई हैं। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में कोई ऐसा खुला मैदान भी नहीं है, जहां सुबह-शाम युवा अभ्यास कर सकें। इससे क्ष...