भागलपुर, जनवरी 5 -- कटिहार जिले में छात्राओं की उच्च शिक्षा की उम्मीदों का सबसे बड़ा केंद्र माने जाने वाला एमजेएम महिला कॉलेज आज खुद शैक्षणिक और आधारभूत संकट से जूझ रहा है। जिस कॉलेज से हर साल सैकड़ों बेटियां अपने सपनों को पंख देने निकलती हैं, वहीं आज वही बेटियां संसाधनों की कमी, शिक्षकों के अभाव और असुविधाओं के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज की बदहाल व्यवस्था उनकी मेहनत और भविष्य दोनों पर असर डाल रही है। कॉलेज की सबसे गंभीर समस्या नियमित शिक्षकों की भारी कमी है। कई विभाग ऐसे हैं, जहां पूरा विषय मात्र एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। यदि किसी कारणवश शिक्षक अनुपस्थित हो जाते हैं, तो उस दिन कक्षाएं पूरी तरह ठप हो जाती हैं। छात्राओं का कहना है कि विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए प्रत्येक विभाग में कम से कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.