भागलपुर, फरवरी 16 -- जिले में तीन लाख किसान हैं। इनमें से 20 हजार किसान आलू की खेती करते हैं। जिले के 16 प्रखंड, पांच नगर पंचायत और एक नगर निगम में 4000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में आलू की खेती होती है। किसान अपनी पूंजी लगाते हैं। सरकारी स्तर पर सहायता के नाम पर पौधा संरक्षण विभाग कीटनाशक पर 50 फीसदी अनुदान देता है। जबकि उद्यान विभाग पौधा संरक्षण की जानकारी ही दे पाता है। कभी मौसम की वजह से कम उत्पादन होता है। कभी अधिक उत्पादन होने पर भंडारण और संरक्षण की व्यवस्था नहीं हो पाती। बाजार मुहैया न होने से भी किसानों को घाटा हो जाता है। हिन्दुस्तान के साथ संवाद के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। कटिहार जिले के किसान कड़ी मेहनत कर आलू की फसल उगाते हैं। अधिक उत्पादन होने पर कोल्ड स्टोरेज की जरूरत होती है, जो सभी प्रखंडों में नहीं है। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.