हरिद्वार, दिसम्बर 2 -- तहसील दिवस में जन समस्याओं पर सुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन पीआर चौहान ने एक महिला की राशन कार्ड को लेकर आई शिकायत पर खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों से पूछा, बताओ मैं कक्षा तीन का छात्र हूं, आधार कार्ड कैसे बनेगा। इस दौरान 21 लोगों ने अपनी शिकायते दर्ज कराई। इनमें से केवल छह का मौके पर समाधान हो सका। तहसील दिवस में पदार्थ निवासी एक महिला ने अपना शिकायती पत्र देकर बताया कि वह और उसके पति दोनों ही दिव्यांग हैं। उसके पति मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उसने गुलाबी राशन कार्ड बनवाने के लिए सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ आवेदन किया है। बीते एक साल से वह राशन कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर चक्कर लगा रही है लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...