एटा, अक्टूबर 15 -- शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से महिलाएं व्यथित हैं। जब भी वह कामकाज के लिए घर से निकलती हैं तो उनका अधिकांश समय इस जाम के झाम में ही बेकार हो जाता है। महिलाओं का कहना है कि अब तो त्योहारी सीजन है, लेकिन सामान्य दिनों ने भी जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। हिन्दुस्तान के बोले एटा अभियान में इन महिलाओं ने जाम की समस्या को उठाया। संवाद के दौरान महिलाओं ने कहा कि जीटी रोड हो या हाइवे, चौराहा हो या तिराहा, मुख्य मार्ग हो या संपर्क मार्ग हो... अधिकांश स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए शासन-प्रशासन से यातायात के नियम बनाये है। अनियंत्रित गति और नियमों की अनदेखी करने वाले सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चौराहा-तिराहा से लेकर जीटी रोड,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.