एटा, फरवरी 7 -- अलीगंज में इन दिनों लोग जनसमस्याओं से परेशान है। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। खाली पड़े प्लाट डलाबघर बन गए हैं। आते-जाते हुए लोगों को निकलना दूभर हो गया है। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सब कुछ पता होने के बाद भी कोई अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले एटा के तहत आयोजित संवाद में अलीगंज के मोहल्ला सुर्दशन के लोगों ने अपनी समस्या के बारे में खुलकर बताया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान को लोगों ने बताया कि सुदर्शन दास मोहल्ले की गलियों में पिछले कई दिनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं, कई जगह नालियां टूट चुकी हैं और उन पर रखी पटियाएं उखड़ चुकी हैं। इसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और धीरे-धीरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.