एटा, फरवरी 5 -- फाइलों में बंद है नया रोडवेज बस स्टैंड वर्षो से रोडवेज बस स्टैंड हटाए जाने की मांग की जा रही है। शहर के बीचों बीच रोडवेज बस स्टैंड होने के कारण दिन भर लोग परेशान रहते है। तमाम प्रयास के बाद भी इस स्टैंड को शिफ्ट नहीं कराया जा सका है। अब तक शहर से बाहर नया रोडवेज बस स्टैंड के बनाने लिए शहर से बाहर अभी तक जमीन की तलाश पूरी नहीं कर सका है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले एटा अभियान के माध्यम से शहरवासियों ने शहर से बाहर नए बस स्टैंड को लेकर अपनी बात रखी। शहर की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि जीटी रोड इसके बीच से होकर गुजरता है। वर्तमान रोडवेज बस स्टैंड इसी मार्ग पर स्थित है। लंबी दूरी की बसें बस स्टैंड के बाहर दिनभर खड़ी रहने के साथ उनके बस स्टैंड से बाहर निकलने या अंदर आते रहने से दिनभर जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है। इसमे...