एटा, फरवरी 20 -- एटा। शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम पिछले डेढ़-दो वर्ष से चल रहा है। गलियों और सड़कों को पूरी तरह खोद दिया गया था। आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों को उम्मीद थी सीवर डालने के बाद सड़कें पहले से बेहतर बनेंगी। वह आज तक नहीं बन पायी है। आज भी शहर के पुरानी बस्ती, होली मोहल्ला, बजरिया, रैवाड़ी मोहल्ला, न्यू रैवाडी मोहल्ला, किदवईनगर, निधौली रोड, रेलवे रोड, हाथी गेट, कहचरी रोड, कलक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन रोड, द्वारिकापुरी, शांतिनगर, संतोषनकर, विकास नगर, नगला पोता, लोकमन दास तिराहा, प्रेमनगर, सुनहरीनगर में अब तक सड़कें तोड़े जाने के बाद पुराने स्वरूप में नहीं आ सकी है। कार्यदायी संस्था सड़क निर्माण के नाम पर कई बार खानापूर्ति कर चुकी है। उसके बाद भी ऊबड़-खाबड़ सड़क, गलियां लोगों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। विकास के लिए उठाये जा रहे कदम बन रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.