एटा, जनवरी 27 -- जैथरा में बनकर तैयार खड़ी क्रिटिकल केयर यूनिट संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। जिले में पहला यह क्रिटिकल केयर यूनिट जैथरा में 50 बैड का पीपीपी मॉडल पर बनाया गया है। लगभग 20 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हुआ है। मार्च 2025 में इसका स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर दिया गया है। उसके बाद भी अब तक यहां पर किसी चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। उसकी वजह से इसका लाभ जनसामान्य को नहीं मिल पा रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के तहत आयोजित बोले एटा के संवाद में स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने इसके बारे में खुलकर बताया। क्रिटिकल केयर यूनिट आमजन के उपयोग के लिए बनाई गई थी। जिससे कि इसमें मरीजों को गंभीर बीमारियों के लिए इलाज मिल सके। जनपद में बनी क्रिटिकल केयर यूनिट में स्...