एटा, अप्रैल 4 -- आगरा रोड पर बसे एक दर्जन से अधिक मोहल्ले बारिश के दिनों में ईशन नदी के कोप का भाजन बन जाते हैं। नदी के पानी की निकासी सही न होने के कारण पानी घरों में घुस जाता है। परेशान लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ता है। लोगों के सामने रात गुजारने तक के लाले पड़ जाते हैं। इस जलभराव के पीछे प्रमुख कारण ईशन नदी की सफाई न होना है। आगरा की पुलिया से भी पानी पूरा नहीं निकल पाता है, जिसके बाद पानी का रुख बस्ती की ओर हो जाता है। हालात यह होते कि लोगों को पलायन तक करना पड़ता है। हिन्दुस्तान के बोले एटा अभियान के तहत यहां रहने वाले लोगों ने अपनी पीड़ा को साझा किया। इनकी एक ही मांग थी कि समस्या का समय रहते समाधान कराया जाए। ईशन नदी से लेकर यादव नगर तक के बीच एक दर्जन से अधिक मोहल्ले बसे हुए है। इसमें पांच से लेकर दस हजार से अधिक की आबादी रहती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.