एटा, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर महादेव का जलाभिषेक करने दूरदराज क्षेत्र के गंगाघाटों से जल भरकर भारी-भरकम कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की राह में शहर की अव्यवस्था बाधा बन रही है। निर्देशों के बाद भी शहर के प्रमुख कांवड़ मार्ग अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। जीटी रोड से लेकर शिकोहाबाद रोड तक, फुटपाथों पर अवैध कब्जों ने कांवड़ियों के पैरों की गति रोक दी है। जिले के प्रमुख कस्बों में भी अतिक्रमण को लेकर परेशानी है। मिरहची के चौराहा पर सबसे अधिक परेशानी रहती है। यहां पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर जाने वालों के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। बोले एटा के तहत होने वाले समस्या को लेकर स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने खुलकर जानकारी दी। शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाला जीटी रोड वर्तमान में अतिक्रमण का सबसे बड़ा अ...