एटा, जनवरी 8 -- आग लगने पर मौके पर मौजूद लोगों को सिर्फ घटना स्थल से भागना ही उचित दिखाई देता है। आग पर काबू पाने एवं आग को शांत करने के बारे में नहीं सोचा जाता है। अब अग्निशमन ने गांव-गांव में सचेतक के तैयार किए हैं। इन लोगों को आग बुझाने के टिप्स दिए जा जा रहे है। आग लगने की स्थिति में कैसे आग पर काबू पाया जाना है। अभी तक इसके लिए बड़ी संख्या युवाओं की टीम तैयार कर दी गई है। जो गर्मी के समय में लगने वाले आग की घटनाओं पर काबू कर सकें। बोले एटा के तहत सतेचकों को तैयार करने वाली टीम से बात हुई तो आग से जुड़ी बातों को बताया। क्सरकर सुनने में आता है कि किसानों की फसल जलकर राख हो गई तो कहीं पर झोंपड़ियों में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। आगजनी की घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है कि जागरूकता का अभाव तो कहीं पर सही समय पर दमकल विभाग को सूचन...