उरई, मार्च 9 -- उरई। पसरी गंदगी, चोक नालियों से ओवरफ्लो हो बहता गंदा पानी, सीवर के खुले चैंबर, आवास की छतों पर उगी कंटीली झाड़ियां, प्लास्टर झड़कर गिरने से जोखिम में जान, अराजकतत्वों का जमावड़ा। यह तस्वीर उरई की कोंच रोड की कांशीराम कॉलोनी की है। कांशीराम कालोनी में 6000 लोगों को छत तो जरूर मिली, लेकिन यहां रहने वाले समस्याओं की जकड़न में फंसकर कराह रहे हैं। अफसरों के सामने फरियाद की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बारिश में जलभराव से जूझना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। लोगों ने कहा कि जलनिकासी ,पक्के रास्ते और सफाई की व्यवस्था हो तो कॉलोनी गुलजार हो जाए। शहर की कांशीराम कॉलोनी जिम्मेदारों की उपेक्षा की शिकार है। रखरखाव के अभाव में यहां रहने वाले बाशिंदे अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से चर्चा करते हुए कांशीराम कॉलो...