उरई, मार्च 17 -- उरई। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाते हैं, कम संख्या होने के बावजूद ज्यादा काम करते हैं पर हम खुद सुविधाओं के अभाव में रहने को मजबूर हैं। यह दर्द है राज्य कर्मचारियों का। उनका कहना है कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सरकारी फरमानों को अमलीजामा पहनाने में दिन-रात जुटे रहते हैं। सरकार का हर आदेश हमारे सिर आंखों पर है पर हमारी भी सुनी जाए। कार्यस्थल पर कैंटीन नहीं है, शौचालय गंदे हैं, सरकारी आवासों में दीवार में पेड़ उग आए हैं तो कहीं पानी टपक रहा है। विकास की रफ्तार में कर्मचारियों की अहम भूमिका है। अधिकारियों के साथ कर्मचारी रात-दिन काम में जुटे रहते हैं, शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अपना अहम रोल निभाने वाले राज्य कर्मचारी सुविधाओं को तरस रहे हैं। कहीं पुरानी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.