उन्नाव, अप्रैल 30 -- औद्योगिक इलाके से सटे वार्ड-11 अकरमपुर में पालिका की कार्यशैली से लोग परेशान हैं। यहां सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नालियां चोक हो चुकी हैं। नलों से दूषित पानी आने से लोग पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। सभी ने एकसुर में कहा कि दो दशक से अधिक समय पहले हमारा इलाका नगर पालिका में जोड़ा गया था, लेकिन अब तक सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को सिर्फ सरकारी अभिलेख में नगरीय क्षेत्र में जोड़ने मात्र से विकास नहीं हो जाता है। विकास के लिए धरातल पर काम करना पड़ता है। इस वार्ड के आसपास कई औद्योगिक कारखाने हैं। इसको मुख्यत: मिश्रित आबादी वाला वार्ड माना जाता है। यदि मौलिक सुविधाओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.