उन्नाव, मार्च 20 -- आधुनिकता के दौर में पेंट व्यवसाय सिमटता जा रहा है। त्योहारों में लोग महीनों पहले से ही अपने घर, ऑफिस और अन्य स्थानों पर पेंट कराने लगते थे। धीरे-धीरे आधुनिकता बढ़ी तो लोग पेंट कराने की जगह पीवीसी, वॉल पेपर और टाइल्स को प्राथमिकता देने लगे। इस कारण अब यह व्यापार घाटे का सौदा साबित हो रहा है। पेंट कारोबारियों ने आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से अपनी पीड़ा साझा की। सभी ने एकसुर में कहा कि अब यह व्यापार पहले जैसा नहीं रहा। यदि दुकानों के सामने पार्किंग की व्यवस्था और दिन में माल लाने के लिए वाहनों की एंट्री से रोक हटा दी जाए तो शायद इस व्यापार में फिर से रंग भर जाएं। घर की शोभा बढ़ाने के लिए पेंट का व्यापार लंबे समय से लोगों का पसंदीदा रहा है। आधुनिकता बढ़ी तो पेंट की मांग भी तेजी से बढ़ती चली गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.