उन्नाव, मार्च 24 -- शहर के व्यापारी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। मुख्य बाजार अचलगंज, गांधी नगर तिराहे, छोटे-बड़ा चौराहे से लेकर आईबीपी के बीच आए दिन लगने वाले जाम से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। पार्किंग की सुविधा न होने से चालक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं। बारिश के दिनों में नालियां चोक होने से जलभराव की समस्या और टूटी सड़कों के कारण ग्राहक भी दुकानों में आने से कतराने लगते हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से व्यापारियों ने अपनी पीड़ा साझा की। इस दौरान सभी ने एकसुर में कहा कि यदि जाम से निजात और पार्किंग और पिंक व शौचालय की सुविधा मिल जाए तो कारोबार चमक उठे। आईबीपी, सब्जी मंडी, बड़े-छोटे चौराहे और अचलगंज तिराहे तक हर दिन लगने वाले जाम से जनता ही नहीं दुकानदार भी कारोबार चौपट होने से परेशान हैं। ठिलिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.