उन्नाव, मई 17 -- मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में जलभराव ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। पानी का निकास सही न होने के कारण अधिकांश नालियां उफनाकर सड़क पर बह रही हैं। वर्षा के दिनों में गलियों के बीच घुटनों तक पानी भरा रहता है। आए दिन इस समस्या से आजिज लोग शिकायतें कर थक चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। सफाई कर्मी भी नियमित नहीं आते हैं। इसके चलते कूड़ा उड़कर नालियों में एकत्र हो जाता है। इससे पानी गुजरना मुश्किल हो जाता है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से लोगों ने अपनी पीड़ा साझा की। सभी ने एकसुर में कहा कि पानी निकासी के प्रबंध दुरुस्त न होने से जलभराव से गलियां तालाब सी बन जाती है। शहर का गांधी नगर वार्ड कानपुर छोर का विकसित इलाका है। 24 हजार से अधिक आबादी वाले इस इलाके में जलभराव गंभीर समस्या है। वर्षा के दिनों में यहां आबादी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.