उन्नाव, जून 23 -- सिविल लाइंस पॉश इलाके से सटे पूरब खेड़ा के बाशिंदे समस्याओं से घिरे हैं। संकरी गलियों में टूटी नालियों से बहकर सड़क पर भरता पानी आवागमन में मुश्किलें पैदा कर रहा है। गड्ढायुक्त सड़कों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से लोगों ने अपनी पीड़ा साझा की। इस दौरान बताया कि मोहल्ले में सफाई कर्मी कभी-कभार ही आते हैं। संकरी गलियों के टूटे रास्तों पर चलना मुश्किल है। गाड़ी भी कुछ स्थानों से ही कूड़ा कलेक्ट करके वापस चली जाती हैं। लोगों ने एकसुर में कहा कि पालिका को टैक्स देने के बाद भी हम सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। यदि कूड़ा उठवाकर सड़कें सही करा दी जाएं तो काफी सहूलियत मिल जाएगी। कब्बाखेड़ा-हरदोई रोड से दो सौ मीटर अंदर पूरब खेड़ा मोहल्ला बसा है। यह बस्ती तीस साल पहले बसाई गई थी। मोहल्ले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.