उन्नाव, मार्च 22 -- विवाह जैसे समारोहों के आयोजन में टेंट कारोबारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक्वेट हॉल संस्कृति, जीएसटी, और श्रमिकों की कमी ने उनके व्यापार को प्रभावित किया है। कर्मचारियों के मेहनताने में इजाफा और आवश्यक सामान में महंगाई ने भी परेशानी बढ़ा दी है। जो टेंट व्यवसाई कभी इस व्यवसाय से अच्छा पैसा कमाते थे, आज उनका यह काम अंतिम पायदान पर खड़ा है। कई लोग घाटे के इस व्यवसाय को बंद कर दूसरे काम में लग गए हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से टेंट कारोबारियों ने अपना पीड़ा साझा की। सभी ने एकसुर में कहा कि कभी हम लोग शादियों की शान बढ़ाते थे, लेकिन अब कारोबार पूरी तरह बेजान हो गया है। जिले के टेंट और शामियाना कारोबारी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सहालग के समय कमाई कर सालभर परिवार चलाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.