इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- 0 खाली प्लाट बन गये तालाब, गंदगी से आती है दुर्गंध 0 शहर के मोहल्ला अड्डा टीला में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण खाली प्लॉट तालाब बने हंै। इनका पानी पूरे साल नहीं निकलता। हल्की बरसात में घरों के बाहर बरसात का पानी जमा हो जाता है। लोगों का कहना हैं बारिश में नर्क जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खाली प्लॉट को लोगों ने कूड़ा घर बना दिया है, जहां से हमेशा दुर्गंध आती है। बरसात के दिनों में लोग घरों में कैद हो जाते हैं। सड़क, बिजली, पानी, नाला, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी लोगों को परेशान कर देती है। लोगों का कहना है कभी सफाई नहीं होती दुर्गंध और मच्छर अलग परेशान किये है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार से अपनी समस्याओं को साझा करते हुए उससे जुड़े समाधान भी बताए। ----------------- लाइनप...