आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के शाहडीह गांव में गुरुवार की सुबह हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। महिला का बचाव करते समय युवक करंट की चपेट में आया था। रौनापार थाना क्षेत्र के शाहडीह गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव के पड़ोस में मालती देवी का घर है। मालती देवी के हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा है। गुरुवार को उसके हैंडपंप में करंट उतर रहा था। पानी लेने के लिए पहुंची मालती हैंडपंप छूते ही करंट की चपेट में आ गई। वह बचाव के लिए शोर मचाने लगी। यह देख पड़ोसी सुरेश और 70 वर्षीय परमहंस भागकर मौके पर पहुंचे। मालती का बचाव करते समय दोनों करंट की चपेट में आ गए। जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। मालती और परमहंस गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल ...