आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़ शहर में मुख्य चौक से तकिया तक एक किलोमीटर की परिधि में कपड़े की छोटी-बड़ी तीन सौ से अधिक दुकानें हैं। यहां फुटकर और थोक कारोबार होता है। सबसे घनी आबादी वाले इस इलाके में वैसे हर कदम पर समस्याएं हैं लेकिन हर दिन का जाम, नालियों की गंदगी और उसकी बदबू ने कपड़ा व्यापारियों का जीना दुश्वार कर रखा है। इसका असर कारोबार पर भी दिखने लगा है। तारों का जाल भी मुसीबत है। व्यापारियों का कहना है कि मार्केट से समस्याएं दूर होने पर ही कारोबारी सुगंध फैलेगी। आसिफगंज में 'हिन्दुस्तान के साथ बातचीत में कपड़ा व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि चौक, आसिफगंज, पुरानी कोतवाली में कपड़े की कई दुकानें और शोरूम हैं। इन इलाकों में काफी घनी आबादी है। सड़क के दोनों तरफ पुराने समय की नालियां हैं। इस इलाके में कई ऐसी दुकानें हैं, जहां दुकानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.