आगरा, अगस्त 11 -- आजादी के महानायक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जमुना ब्रिज स्थित स्मारक अधिकारियों की अनदेखी की वजह से बदहाल पड़ा है। वो भवन भी जर्जर हो रहा है जहां गांधी जी ने अपने 250 सहयोगियों के साथ 11 दिन प्रवास किया था। ऐतिहासिक गांधी चबूतरे की राह में ईंट, पत्थरों के रोड़े पड़े हैं। ऊपर मिट्टी और गंदगी बिखरी पड़ी है। नियमित देखरेख के अभाव में परिसर के अंदर झाड़ियां उग आई हैं। परिसर में स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन शिव मंदिर की छत भी कई जगह से चटक चुकी है। हर वक्त ऊपर से पत्थर गिरने का डर बना रहता है। राष्ट्रपिता के ऐतिहासिक स्मारक की बेकदरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने संवाद कार्यक्रम में आपके अखबार हिन्दुस्तान के माध्यम से स्मारक का सौंदर्यीकरण कर परिसर को आकर्षक बनाने की मांग की। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.