आगरा, सितम्बर 20 -- 20 सितंबर को ताजगंज से निकलने वाली ऐतिहासिक श्रीराम बरात की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सभी स्वरूपों के चयन हो चुके हैं। घोड़े और बग्गियां सज चुकी हैं। जनकपुरी बनी गोबर चौकी में बरातियों के स्वागत-सम्मान की तैयारियां चल रही हैं। संवाद कार्यक्रम में ताजगंज राम बरात कमेटी ने आयोजन को लेकर आपके अखबार हिन्दुस्तान में अपने अनुभव साझा किए। कहा कि ये सिर्फ एक आयोजन नहीं है बल्कि आस्था का महापर्व है। जिसमें अपने हिस्से की आहुति देने के लिए हजारों सनातनी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ताजगंज से निकलने वाली श्रीराम बरात की शहर में जबरदस्त लोकप्रियता है। हर साल हजारों लोग इस आयोजन का हिस्सा बनते हैं। इस साल ताजगंज राम बरात कमेटी का ये 69वां आयोजन है। शुक्रवार को महोत्सव की आमंत्रण यात्रा निकाली गई। कमेटी पदाधिकारियों ने शहरवासिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.