आगरा, मार्च 17 -- .. खंदौली। नाले के पानी से जलभराव। यह समस्या किसी गली-मोहल्ले की नहीं बल्कि नेशनल हाइवे की है। वो भी एक या दो साल की नहीं बल्कि 25 साल से। अलीगढ़ हाइवे पर कस्बा रामनगर-खंदौली में लाल मंदिर से यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज तक भीषण जलभराव है। वो भी ढाई करोड़ रुपये खर्च करने के बाद। समस्या जस की तस है। हर वर्ग इससे परेशान है। गंदा पानी भरने के कारण हाइवे पर जाम लगता है। दुकानदारी प्रभावित हो रही है। भक्त मंदिर नहीं पहुंच पा रहे। लोगों का कहना है कि नाले का पानी का शोधन कर रजवाह में डाला जाए। खंदौली कस्बे की जैसे जैसे आबादी बढ़ी वैसे-वैसे पोखर और तालाबों पर कब्जे होते गए। नतीजा जलभराव रहा। बुजुर्ग हरसहाय बताते हैं कि 90 के दशक में जलभराव रोडवेज बस स्टैंड के पास होता था। तब निवर्तमान सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर के प्रयासों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.