आगरा, नवम्बर 26 -- नुनिहाई इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्रियों से संचालित कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। व्यापार पर संकट देखकर सभी फैक्ट्री संचालक एकजुट हो गए हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने प्रकाश नगर से एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जो इंडस्ट्रियल एरिया नुनिहाई से होते हुए रामबाग चौराहे से आगे उतरेगा। ऐसे में इंडस्ट्रियल एरिया के कारोबारियों को डर सता रहा है कि ऐसा हुआ तो कारोबार पर इसका बुरा असर पड़ेगा। ट्रकों में माल की लोडिंग अनलोडिंग करना मुश्किल हो जाएगा। संवाद कार्यक्रम में फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपके अखबार हिन्दुस्तान से परेशानियां साझा कीं। कहा कि वो किसी कीमत पर एलिवेटेड रोड का निर्माण नहीं होने देंगे। व्यापार बचाने के लिए अपनी जान पर भी खेल जाएंगे। नुनिहाई इंडस्ट्रियल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.