आगरा, अप्रैल 19 -- पिनाहट कस्बे का बाजार मध्य प्रदेश व राजस्थान दो बड़े राज्यों की सीमा से सटा है। बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश व राजस्थान के लोगों के दोपहिया व चार पहिया वाहनों का यहां आवागमन होता है। चंबल नदी पर बने पीपों के पुल से भी बड़ी तादाद में वाहन यहां प्रवेश करते हैं। जबकि कस्बे के बाजार की सड़कें संकरी है। यहां हर समय जाम की स्थिति रहती है। इससे बाजार में दुकानदारी प्रभावित हो रही है। इन दुकानदारों का सुझाव है कि बाइपास का निर्माण होने से ही हालात सुधरेंगे। पिनाहट कस्बे का बाजार फल-फूल सकेगा। दुकानदार संपन्न होंगे। पिनाहट के बाजार में सहालग के दिनों में बाजार से गुजरना काफी दुष्कर होता है। भारी वाहनों का प्रवेश यहां हर समय होता है। आपके अखबार हिन्दुस्तान के बोले आगरा संवाद में शुक्रवार को बाजार के दुकानदारों ने जाम को लेकर चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.