आगरा, नवम्बर 11 -- शहर की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-2 सी में रहने वाले परिवार अधिकारियों की अनदेखी से परेशान हैं। लोगों ने ये सोचकर जीवनभर की जमापूंजी मकान बनाने में लगा दी कि उनके बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा। खेलने के लिए पार्क होगा। महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा पुख्ता रहेगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कॉलोनी के मौजूदा हालातों से लोग उलझन में पड़ गए हैं। संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने आपके अखबार हिन्दुस्तान में अपनी परेशानियां बताईं। कहा कि कॉलोनी का पार्क सालों से बदहाल पड़ा है। मंदिर की आड़ में लोगों ने पार्क पर कब्जा कर लिया है। घर में बने तबेलों की वजह से नालियां चोक पड़ी हैं। ये रिहायशी इलाका नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड 69 में आता है। यहां आवास विकास परिषद ने कॉलोनी विकसित की थी। यहां परिषद ने करीब 200 मकानों का निर्माण किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.