आगरा, अप्रैल 14 -- एत्मादपुर। भारत रत्न संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को हर्ष और उल्लास से मनायी जाएगी। जिले भर में विविध आयोजन होंगे। एत्मादपुर कस्बे में 14 से 16 अप्रैल तक तीन दिवसीय महोत्सव होगा। 16 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। उत्साह चरम पर है। लेकिन आयोजन की तैयारियों में जुटे समिति के पदाधिकारी शोभायात्रा मार्ग की दुर्दशा से चिंतित हैं। उनका मानना है कि शोभा यात्रा मार्ग पर चोक नालियां, बहता सीवर और खराब प्रकाश व्यवस्था परेशानी का कारण हैं। समिति के पदाधिकारियों का मानना है कि शोभायात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से आयोजन सफल होगा। एत्मादपुर की डा. आंबेडकर शोभायात्रा जिले भर में काफी प्रसिद्ध है। आंबेडकर अनुयायी इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी करते हैं। आयोजन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.