आगरा, अक्टूबर 5 -- 'रंगोदय' सिर्फ एक कला प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन भी होगा, जो समसामयिक विषयों पर आधारित होंगे। आगरा के कलाप्रेमी इस बहु-सांस्कृतिक संगम के साक्षी बनने के लिए उत्साहित हैं। ताजनगरी में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय नाट्य एवं नृत्य महोत्सव 'रंगोदय' एक बार फिर देश की विविध संस्कृतियों के रंगों से गुलजार होने के लिए तैयार है। अवधपुरी स्थित मिल्टन पब्लिक स्कूल में संस्कार भारती नाट्य केंद्र के तत्वावधान में शुरू हुए इस चार दिवसीय महोत्सव में इस बार मणिपुर और झारखंड सहित देश के कई राज्यों के कलाकार अपनी अनूठी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.