आगरा, फरवरी 28 -- आगरा। स्मार्ट सिटी आगरा के वार्ड 62 में रहने वाले सात सौ से ज्यादा परिवारों की जिंदगी उबड़ खाबड़ रास्तों पर गुजर रही है। पक्की सड़क बनाने के लिए छोड़ी गई जगह सालों से कच्ची पड़ी है। घरों तक पहुंचने वाले रास्ते के किनारों पर गंदगी पसरी रहती है। खाली प्लाट का डलावघर बन गया है। जलभराव की वजह से मच्छरों का प्रकोप है। घर घर में बच्चे बीमार हो रहे हैं। आपके अखबार हिन्दुस्तान के बोले आगरा अभियान के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। सवाल उठाया कि ये कैसी स्मार्ट सिटी है। जहां देखो, दूर दूर तक गंदगी, परेशान लोगों की बेबसी है। ताजमहल के शहर आगरा में दयालबाग किनारे दीप विहार और गुप्ता कॉलोनी बसेरा बाग है। इन दोनों क्षेत्रों में करीब सात सौ पक्के मकान हैं। वार्ड 62 में आने वाले इन दोनों क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.