आगरा, मई 11 -- आगरा। हम हिन्दुस्तानी है, पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा देंगे....जब एक आवाज गूंजी तो हिन्दुस्तान जिंदबााद, हिन्दुतान जिंदाबाद की गूंज से परिसर का जर्रा-जर्रा देशभक्ति में रंगा नजर आया। शुक्रवार को जामा मस्जिद का माहौल कुछ यूं अलग अंदाज में दिखा। जामा मस्जिद का माहौल आज बदला- बदला था। यूं तो हर जुमे को नमाज होती है। लेकिन शुक्रवार कुछ अलग ही अंदाज में नमाजियों को देखा। नमाज के बाद नमाजी गले मिलकर घर के लिए जाते थे। पुलिस किसी को खड़ा नहीं होने देती। लेकिन इस बार जामा मस्जिद की फिजाओं में देशभक्ति के रंग दिख रहे थे। सफेद कुर्ते और टोपी में युवा, बुजुर्ग हर चेहरे पर देशभक्ति के भाव साफ दिख रहे थे। हजारों की संख्या में नमाजी जब एक साथ बोले कि हम हिन्दुस्तानी है, पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा देंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.