मैनपुरी, मार्च 17 -- आईजी आगरा दीपक कुमार सोमवार को मैनपुरी पुलिस का वार्षिक निरीक्षण करने मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने एसपी ऑफिस के विभिन्न दफ्तरों का निरीक्षण किया। दफ्तरों में अच्छा काम मिलने पर सराहना की। पुलिस लाइन में वार्षिक परेड की सलामी ली और उन्होंने दो थानों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान आईजी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में मैनपुरी में अपराधों का ग्राफ तेजी से गिरा है। अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस और बेहतर करे इसके दिशा निर्देश दिए गए हैं। आईजी दो दिवसीय निरीक्षण के तहत सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने परेड की सलामी ली। यहां से वे घिरोर थाने पहुंचे और थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घिरोर में अपराध की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वांछितों की रिपोर्ट लेकर अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। आईजी ने एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.