औरैया, नवम्बर 15 -- सिरियावा गांव में माइनर की सफाई का काम शुरू - आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में किसानों की इस समस्या को 15 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था फोटो: 2 मौके पर ठेकेदार को दिशा निर्देश देते अधिकारीगण। 3 ठेकेदार द्वारा कराई गई नाले की सफाई। बेला, संवाददाता। ग्राम सिरियावा में माइनर की अधूरी सफाई को लेकर किसानों की बढ़ती नाराजगी आखिरकार आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में बोले औरैया कालम के तहत प्रकाशित होते ही रंग लाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग हरकत में आया। विभागीय अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि माइनर की सफाई कई स्थानों पर अधूरी छोड़ दी गई थी। जिससे रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा था। किसानों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सफाई प...