रांची, जनवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को खेलकूद विषय पर समीक्षात्मक बैठक हुई। डीसी ने प्रखंड स्तर पर बनाए जानेवाले स्टेडियम की समीक्षा की। जिन प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण नहीं हुआ है, वहां से संबंधित प्रस्ताव, भूमि विवरणी और अन्य आवश्यक प्रतिवेदन तत्काल प्राप्त करने का आदेश दिया गया। डीसी ने आदेश दिया कि खेल परिसर में नशापान करनेवालों पर कठोर कार्रवाई करें। गौरतलब हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान बोले रांची के माध्यम से शहर में खेल के मैदान की व्यवस्था नहीं होने, कब्जा और नशेड़ियों की अड्डेबाजी से संबंधित लगातार रिपोर्ट प्रकाशित की। एक जनवरी को वार्ड संख्या-31 में खेल के मैदान पर नशेड़ियों के कब्जा की विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी, जिसका शीर्षक था- 'खेल मैदान में नशेड़ियों का ...