अलीगढ़, मार्च 3 -- बोले अलीगढ़ का जोड़.. अलीगढ़। बोले लोग पानी की समस्या सर्दी में भी कायम रही। पानी भरने के लिए रातभर जागना पड़ता है। सुबह मोटर लगाने के बाद बड़ी मुश्किल से कुछ पानी मिल पाता है। आधे घंटे में ही पानी का प्रेशर खत्म हो जाता है। उजलेश। नलकूप क्षेत्र में लगे तो पानी की समस्या का समाधान हो। मोहल्ले में नालियों की सफाई के लिए कोई नहीं आता है। केवल डोर टू डोर कूड़ा उठान के वाहन आते हैं। पूनम। सर्दियों में पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। नगर निगम में इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गर्मी में और अधिक परेशानी होगी। ममता। नगर निगम हाउस टैक्स वसूल करता है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पानी नहीं मिलने से दिनचर्या प्रभावित होती है। नगर निगम को गर्मी से पहले समस्या का समाधान करना चाहिए। पिंकी। पानी के लिए पाइप ल...