अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़ शहर की धड़कन कहे जाने वाले रेलवे रोड पर 12 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा निर्माण कार्य फिलहाल व्यवस्थित विकास से ज्यादा अव्यवस्था की कहानी बनता जा रहा है। डेढ़ किलोमीटर की इस परियोजना में नाला-नाली, पार्किंग, लाइटिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं, लेकिन जमीन पर हालात इसके उलट दिखते हैं। सहालगों का मौसम सिर पर है और बाजार में भीड़ बढ़ने के समय यह धीमा व अनियमित काम आम लोगों और दुकानदारों दोनों के लिए भारी सिरदर्द बन गया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत मालगोदाम से कबर कुत्ता, रेलवे रोड, अब्दुल करीम चौराहा होते हुए ऊपरकोट और खटिकान तक नर्मिाण शुरू तो हो गया, लेकिन कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों सवालों के घेरे में हैं। लगभग 12 करोड़ की लागत और डेढ़ किलोमीटर की लंबाई वाली इस सड़क से शहर के सबसे व्यस्त मार्केट को आधुनिक रूप मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.