नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- हिन्दुस्तान समाचार पत्र के अभियान बोले अलीगढ़ के तहत रविवार को शहर की मलिन बस्ती कैलाश गली में टीम ने लोगों से संवाद किया। लोगों ने बताया कि मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग मुख्य रूप से शहरी और ग्रामीण इलाकों में सीमित संसाधनों के साथ जीने को मजबूर हैं। यहां पर अच्छे घर, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं न के बराबर हैं। गरीबी की वजह से लोग अस्वास्थ्यकर वातावरण में रहते हैं, और बहुत से लोग जातिवाद, भेदभाव और शोषण का सामना करते हैं। आंबेडकर जयंती पर यह सवाल उठाना जरूरी है कि क्या उनके द्वारा दिए गए अधिकारों और उनके द्वारा स्थापित संविधान का असली लाभ इन बस्तियों में रहने वाले लोगों तक पहुंच पाया है। लोगों ने कहा कि बाबा ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के आदर्श दिए। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.