अयोध्या, जनवरी 8 -- छह दशक पुराना नागरिक सुरक्षा संगठन अभी जनपद में अपने शैशव काल में है। कई वर्षों बाद केंद्र सरकार के निर्देश के बाद जनपद में नागरिक सुरक्षा संगठन के तहत सिविल वार्डन की तैनाती हुई है। जनपद में चीफ वार्डन समेत कुल 18 लोगों को नियुक्त किया गया है। इनमें से स्काउट गाइड आदि से जुड़े लोग भी हैं। पूरी टीम में लगभग 50 फीसदी लोग प्रशिक्षित हैं और बाकी को अभी कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाने हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक के बीच तनाव और ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान उपजे हालत के बाद सिविल वार्डेन को सक्रिय किया गया है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। आपातकालीन स्थिति या आपदा के दौरान लोगों की सहायता और सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन हुआ है और इसके तहत सिविल वार्डन नियुक्त किये गए हैं। वर्ष 1962 के भार...