अयोध्या, फरवरी 16 -- जनपद में कुटीर उद्योग में महिलाओं की भागीदारी फिलहाल धरातल पर कम ही दिखाई देती है। जो कुछ भी हैं भी उनकी स्थिति फिलहाल कुछ ठीक नहीं है। कुटीर उद्योग में लगी महिलाओं को आज भी कई सुविधाओं की दरकार है। इनमें बिक्री के लिए उचित बाजार,सामानों की बिक्री न होना,ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई का कम होना,कुटीर उद्योग से जुड़े मशीनी उपकरणों का महंगा होना है। इसके साथ ही उद्योग के लिए विभागीय फाइल का कमीशन के लिए लटकाया जाना सबसे अधिक समस्या पैदा करता है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के ग्रामीण अंचलों में कुटीर उद्योग महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनते जा रहे हैं। घर की चौखट से शुरू हुआ हुनर अब जिले की पहचान गढ़ने की क्षमता रखता है,बशर्ते उसे प्रशिक्षण,पूंजी और बाजार का स...