अयोध्या, जनवरी 16 -- यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और चौक-चौराहों पर जाम से निजात के लिए तीन वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर के 20 प्रमुख चौक-चौराहों पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल स्थापित कराया गया था। उम्मीद जताई गई थी इससे ट्रैफिक का हाल सुधर जाएगा। मगर ऐसा नहीं हो पाया। आज भी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम के हालात बन जाते हैं। ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित होने के साथ सभी चौक-चौराहों पर शिफ्ट में यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है। वर्ष में एक बार यातायात माह और एक बार यातायात सप्ताह का आयोजन किया जाता है। साथ ही व्यवस्था को द...