अयोध्या, फरवरी 19 -- कृषि प्रधान देश में सरकार की ओर से किसानों की आमदनी को दोगुना किये जाने का दावा किया जा रहा है,मगर कृषि उपज के वाजिब मूल्य के लिए अभी तक जिले में सरकारी स्तर पर भंडारण की व्यवस्था नहीं हो पाई है। अच्छे आय की प्रत्याशा में किसानों की ओर से परंपरागत खेती के अलावा फल और सब्जियों की खेती पर जोर दिया जा रहा है। जिले के तारुन-बीकापुर,सोहावल और मिल्कीपुर क्षेत्र में वैकल्पिक खेती को लेकर नवाचार शुरू हुआ है। मगर ऐसे किसानों को अपनी फसलों के उपज का वाजिब मूल्य हासिल करने में फिसड्ड़ी साबित हो रही है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। खेती में आधुनिक तकनीकि और संसाधनों का समावेश हुआ है। लगभग 20 हजार हेक्टेयर में वैकल्पिक खेती शुरू हुई है। अमरुद के लिए जिला पहले से चर्चित था और आम की खेती भी प्रमुखता से होने ल...