अयोध्या, फरवरी 8 -- सड़क और परिवहन प्रत्येक मानवीय जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सड़क का उपयोग करता है। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से लोग हादसे में असमय जान गंवा देते हैं। ज्यादातर सड़क हादसों की बड़ी वजह सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही है। सड़क पर चालकों के असावधानी बरतने और नियमों का पालन न करने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालक सड़क सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ा रहे हैं। हाइवे पर ब्लैक स्पाट की सेहत सुधारने के लिए कट बंद करने में तेजी लाई गई है,लेकिन गांव की सड़कों तक सुरक्षा के मानक दूर- दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। नेशनल और स्टेट हाइवे पर कुल 32 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गये हैं। इसमें 28 ब्लैक स्पॉट नेशनल हाइवे,तीन स्टेट हा...