अयोध्या, जनवरी 12 -- अयोध्या। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कामकाजी लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से निकलने वाले लोग सुबह-शाम जमा देने वाली ठंड से जूझने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड और शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। उस पर भी चल रही ठंड हवा ठंड के इस मौसम में लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दे रही हैं। सूर्य के दर्शन तो दिन में कभी कभार हो जाता है लेकिन वह भी मौसम की गलन को दूर करने में नाकाफी साबित हो रहा है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... प्रशासन की ओर से नगर निगम क्षेत्र में 324 स्थानों पर अलाव,सात रैन बसेरे और 36 स्थानों पर गैस हीटर लगाए जाने के दावे किए जा रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद वैश्विक पहचान पा चुके अयोध्या नगर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को ठंड से राहत के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.