अयोध्या, अप्रैल 10 -- अयोध्या। स्कूली बच्चों को बैठाकर सड़कों पर डग्गामार वाहन बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। मोटी फीस,महंगे दाम पर कॉपी किताब देकर शिक्षा देने वाले विद्यालय बच्चों के आवागमन की सुविधा के लिए बस या ऑटो उपलब्ध नहीं कराते जिसके कारण अभिभावकों को ई रिक्शा,ऑटो टेंपो या वैन से अपने बच्चों को विद्यालय भेजना पड़ता है। ऑटो चालकों पर अभिभावकों व विद्यालय प्रशासन का नियंत्रण न होने की वजह से ऑटो चालक अधिक से अधिक कमाई के चक्कर में छात्रों की सुरक्षा का ख्याल भी नहीं रखते। तीन पहिया ऑटो में ड्राइवर समेत चार लोग बैठ सकते हैं लेकिन वाहन चालक इन मानकों को धता बताकर एक दर्जन से अधिक बच्चों को बैठा कर स्कूल जाने और ले आने का कार्य करते हैं। ऑटो में जगह कम पड़ने पर वाहन चालक लकड़ी की बेंच रखकर उस पर भी बच्चों को बैठा देते हैं। ऑटो चालकों द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.