अयोध्या, दिसम्बर 30 -- राम मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में हर एक कमी को दुरुस्त किया जा रहा है। नई सुविधाओं के द्वारा अयोध्या का कायाकल्प किया जा रहा है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण के साथ ही अयोध्या धाम स्थित रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन का कायाकल्प किया जा चुका है। लेकिन बरसों से मुसाफिरों को आवागमन के सुविधा मुहैया करा रहा अयोध्या कैंट स्थित बस स्टेशन आज भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। आज भी यहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। बस स्टेशन परिशर में शौचालय की समस्या से तो दूर हो गई है लेकिन अन्य समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं। पेयजल के लिए लगाया गया नल बंद पड़ा है। हैंडपंप से दूषित पानी आने के कारण कोई यात्री इससे हाथ धोना भी पंसद नहीं करता है। परिसर में लगाए गए वाटर कूलर पानी तो दे रहा है ल...