अयोध्या, फरवरी 24 -- रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनपद के मुख्य रेलवे स्टेशनों अयोध्या धाम और कैंट का मॉडल के रूप में विकास कराया गया है। अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से कोयला और माल साइडिंग को स्थानांतरित कर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधा से लैस किया गया है। इस रेल प्रखंड पर हाई स्पीड आधुनिक सुविधाओं युक्त वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है,मगर अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अभी यात्री सुविधाओं का अभी समुचित विकास नहीं हो पाया है,जिसके कारण रेल यात्री समस्याओं से दो चार हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपेार्ट... अयोध्या। लखनऊ-वाराणसी रेल प्रखंड स्थित सोहावल रेलवे स्टेशन का निर्माण ब्रिटिश शासन काल म...