अयोध्या, मार्च 10 -- नंबर गेम- 1- जनपद अयोध्या मे फर्नीचर की 1500 सौ से अधिक दुकानें हैं। 2-6000 से अधिक श्रमिक इस व्यवसाय से जुड़े हैं। अयोध्या। लकड़ी के फर्नीचर व लोहे के महत्वपूर्ण कृषि औजार सहित अन्य उत्पादों के निर्माण में सदियों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बढ़ई व लोहार समाज के लोग वर्तमान समय में जीवन-यापन के लिए जूझ रहे हैं। बाजार में प्लास्टिक आदि के वैकल्पिक और सस्ते उत्पादों के कारण इनका काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आलम यह है कि फर्नीचर व लोहे के औजार बनाने मे लगे कारीगरों को रोजाना काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में ये दूसरे कार्यों की ओर रुख कर रहे हैं। स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। राजा से लेकर प्रजा तक और महल से लेकर झोपड़ी तक,कोई भी चहारदीवारी बगैर चौखट और दरवाजों खिड़कियों के सुरक्षित नहीं हो सकती। पीढ़ियों से टेढ़ी-मेढ़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.